menu-icon
The Bharatvarsh News

Jharkhand News: अध्यादेश विवाद पर सोरेन ने किया केजरीवाल का समर्थन: ‘केंद्र संघवाद की बात करता है, लेकिन…’

Jharkhand News: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को रांची में मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट […]

Calendar Last Updated : 02 June 2023, 07:17 PM IST
Share:

Jharkhand News: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को रांची में मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “विविधता में एकता’ वाले इस देश की ताकत भी केंद्र सरकार के कार्यों से प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार संघीय ढांचे की बात करती है, लेकिन काम इसके बिल्कुल विपरीत करती है। आज साफ है कि जो पार्टियां केंद्र सरकार की सहयोगी नहीं हैं, वे लगभग उसी स्थिति का सामना कर रही हैं। यह चिंता का विषय है।”

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम इस अध्यादेश के खिलाफ पूरे देश में जा रहे हैं और सभी दलों की ओर से हमें अच्छा समर्थन मिल रहा है। हमारा समर्थन करने के लिए मैं यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद करता हूं। इस अध्यादेश को लेकर अरविंद केजरीवाल अब तक ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सीताराम येचुरी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News