menu-icon
The Bharatvarsh News

Sridevi Wedding Anniversary: बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के पूरे हुए 27 साल, एक्टर ने लिखा प्यार भरा नोट

Sridevi Wedding Anniversary: फिल्म मेकर बोनी कपूर फिल्मों के अलावा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते है। आज दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी श्रीदेवी की 27वीं शादी की सालगिरह है। इस मौके पर बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की कुछ यादें भरी […]

Calendar Last Updated : 02 June 2023, 06:07 PM IST
Share:

Sridevi Wedding Anniversary: फिल्म मेकर बोनी कपूर फिल्मों के अलावा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते है। आज दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी श्रीदेवी की 27वीं शादी की सालगिरह है। इस मौके पर बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की कुछ यादें भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ ही उनके लिए एक नोट भी लिखा है।

बोनी कपूर ने की शेयर की तस्वीर

बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर श्रीदेवी संग वेनिस में बोटिंग करते हुए की पिक्चर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – 1996, 2 जून को हम दोनों ने शिरडी में शादी की थी और आज हमने अपनी शादी के 27 साल पूरे कर लिए हैं।

एक्टर ने मंदिर की तस्वीर भी की शेयर

इसके आलावा बोनी कपूर ने मंदिर की फोटो भी शेयर की है। जिसको उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। इस तस्वीर में बोनी कपूर और श्रीदेवी एक मंदिर में बैठे नज़र आ रहें हैं। दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लग रहें हैं। आप देख सकते हैं की एक्ट्रेस ने पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी और उनके पति बोनी कपूर ने सफ़ेद रंग की धोती – कुर्ता पहना हुआ है।

श्रीदेवी की शादी से पहले की आखिरी फिल्म

श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून साल 1996 में शादी की थी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर के साथ आई फिल्म ‘जुदाई’ श्रीदेवी की शादी से पहले की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद 6 मार्च 1997 में उनके घर में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम रखा जाह्नवी कपूर। जिसके बाद साल 2000 में ख़ुशी कपूर पैदा हुईं।

सम्बंधित खबर

Recent News