menu-icon
The Bharatvarsh News

Supreme Court New Judge:सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जज की हुई बहाली, कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जज की बहाली की गई है. जिसके बाद अब कोर्ट 34 न्यायाधीशों की पूर्ण क्षमता के साथ काम करेगी. विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर इन तीनों जजों की पदोन्नति की घोषना की है. यह तीन नए जज दिल्ली हाई कोर्ट […]

Calendar Last Updated : 09 November 2023, 05:17 PM IST
Share:

Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जज की बहाली की गई है. जिसके बाद अब कोर्ट 34 न्यायाधीशों की पूर्ण क्षमता के साथ काम करेगी. विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर इन तीनों जजों की पदोन्नति की घोषना की है. यह तीन नए जज दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता हैं.

गौरतलब है कि, बीते सोमवार को तीनों जज की सिफारिश चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की कॉलेजियम ने की थी.

कॉलेजियम ने प्रस्ताव में क्या लिखा?

केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कॉलेजियम ने कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट में मंजूरी प्राप्त कुल जजों की संख्या 34 है. अभी यह 31 न्यायाधीश है और कोर्ट में काफी संख्या में लंबित मामले हैं. कॉलेजियम ने प्रस्ताव में आगे कहा कि, लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जजों पर काम का प्रेशर काफी बढ़ गया है. इसे ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है कि, कोर्ट में न्यायधीशों की पूर्ण संख्या हो और किसी भी समय कोई रिक्त न रहे. इसे मद्देनजर रखते हुए कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश कर सभी तीन मौजूद रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया है.

कॉलेजियम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि, कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट के पात्र मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ जजों के नामों पर विचार विमर्श किया उसके बाद ये नाम भेजे गए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News