menu-icon
The Bharatvarsh News

Asia cup 2023 Schedule: एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 30 अगस्त से होगा टूर्नामेंट का आगाज, 9 दिन में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 को लेकर लंबे समय से चली आ रही संशय की स्थिति समाप्त हो चुकी है. ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के द्वारा पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार किए जाने के बाद एशिया कप से किसी भी तरह की संकट की स्थिति समाप्त हो चुकी है. इस बार एशिया […]

Calendar Last Updated : 19 July 2023, 08:22 PM IST
Share:

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 को लेकर लंबे समय से चली आ रही संशय की स्थिति समाप्त हो चुकी है. ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के द्वारा पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार किए जाने के बाद एशिया कप से किसी भी तरह की संकट की स्थिति समाप्त हो चुकी है. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है. ACC द्वारा पूर्व में घोषित तारीखों में बदलाव किया गया है.

एशिया कप की तारीख में हुआ बदलाव –

गौरतलब हो कि एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा पूर्व में एशिया कप को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसके मुताबिक ये टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरु होकर 17 अगस्त तक खेला जाना था. अब इस घोषित कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है. फाइनल मुकाबला अब भी 17 अगस्त को ही खेला जाएगा, लेकिन पहला मुकाबला 31 अगस्त की जगह 30 अगस्त को खेला जाएगा. पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा.

दो बार भिडेंगे भारत और पाकिस्तान –

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में 4 मुकाबले जबकि श्रीलंका में 9 मुकाबले आयोजित होंगे. भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही ग्रुप में हैं. इन दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में 2 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को हो सकता है. संभव है ये दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में भी एक दूसरे के सामने हों.

एशिया कप 2023 का शेड्यूल –

30 अगस्त – पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान (पाकिस्तान)
31 अगस्त – बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी (श्रीलंका)
2 सितंबर – भारत vs पाकिस्तान – कैंडी (श्रीलंका)
3 सितंबर – बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर (पाकिस्तान)
4 सितम्बर – भारत vs नेपाल – कैंडी (श्रीलंका)
5 सितंबर – श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर (पाकिस्तान)

सुपर-4 (सभी टीमें खेलेगी तीन मुकाबले)

6 सितंबर – ए1 vs बी2 – लाहौर (पाकिस्तान)
9 सितंबर – बी1 vs बी2 – कोलंबो (श्रीलंका)
10 सितंबर – ए1 vs ए2 – कोलंबो (श्रीलंका)
12 सितंबर – ए2 vs बी1 – कोलंबो (श्रीलंका)
14 सितंबर – ए1 vs बी1 – कोलंबो (श्रीलंका)
15 सितंबर – ए2 vs बी2 – कोलंबो (श्रीलंका)

फाइनल मुकाबला –

17 सितंबर – फाइनल – कोलंबो (श्रीलंका)

एशिया कप की मेजबानी को लेकर हुआ विवाद –

गौरतलब हो कि एशिया कप की मेजबानी को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है. इस साल एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास था. लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था. इसके बाद एशिया कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे. हालांकि बाद में बीच का रास्ता निकाला गया.

एशिया कप अब हाईब्रिड मॉडल के हिसाब से खेला जा रहा है. हालांकि पहले PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) इस मॉडल को मानने से इंकार कर रहा था. लेकिन मेजबानी गंवाते देखकर पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल को मानने के लिए तैयार हो गया. इस मॉडल के तहत चार मुकाबलों का आयोजन पाकिस्तान में होगा, जबकि बाकी मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका में होगा. पाकिस्तान में ग्रुप स्टेज के तीन और सुपर 4 स्टेज का एक मुकाबला खेला जाना है.

सम्बंधित खबर

Recent News