menu-icon
The Bharatvarsh News

Asian Games 2023: भारत ने घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल, 41 साल बाद एशियन गेम्स में मिली सफलता

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. एशियन गेम्स में तीसरे दिन भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह अनुश अग्रवाल और हदृय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 साल बाद फिर से इतिहास रच दिया है. भारतीय घुड़सवारी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को […]

Calendar Last Updated : 26 September 2023, 03:48 PM IST
Share:

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. एशियन गेम्स में तीसरे दिन भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह अनुश अग्रवाल और हदृय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 साल बाद फिर से इतिहास रच दिया है. भारतीय घुड़सवारी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है.

भारत के 40 साल की इतिहास को देखे तो पहली बार एशियन गेम्स में भारतीय घुड़सवारी की टीम ने गोल्ड जीता है. भारतीय घुड़सवारी टीम में से सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह और हृदय ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. इस टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए. दिव्यकार्ति को 68.176 हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले. भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही.

एशियन गेम्स 2023 में भारत की झोली में ये तीसरा गोल्ड मेडल मिला है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता था. बता दें कि, भारतीय महिला टीम ने श्रीलंकाई टीम को 19 रन से हरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. वहीं शूटिंग में भी भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. अब वहीं एशियन गेम्स में जीते गए कुल 14 मेडल्स हो गए हैं. भारत के पास 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं. आज भारत को सेलिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News