menu-icon
The Bharatvarsh News

Asian Games 2023: रिंकू सिंह ने किया बड़ा दावा, बोले- एशियन गेम्स में भारत जीतेगा गोल्ड मेडल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स की शुरुआत 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. यह खेल टी-20 के प्रारूप में खेला जाएगा. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे. इस टीम का हिस्सा रिंकू सिंह को भी बनाया गया है. आपको बता दें कि, आईपीएल 2023 सीजन में रिंकू […]

Calendar Last Updated : 18 September 2023, 05:11 PM IST
Share:

Asian Games 2023: एशियन गेम्स की शुरुआत 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. यह खेल टी-20 के प्रारूप में खेला जाएगा. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे. इस टीम का हिस्सा रिंकू सिंह को भी बनाया गया है. आपको बता दें कि, आईपीएल 2023 सीजन में रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में यश दयाल की आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी. इसके बाद से रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिल गया.

एशियन गेम्स को लेकर रिंकू सिंह ने किया बड़ा दावा-

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एशियन गेम्स को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में जरूर कामयाब होगी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, हमारे पास टैलेंट कप्तान हैं हमारी टीम की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि, मैं ऋतुराज की अगुवाई में खेलने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. मैं जल्द से जल्द टीम को ज्वाइन र रहा हूं. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम जरूर गोल्ड मेडल जीतेगी.

अब तक ऐसा रहा रिंकू सिंह का प्रदर्शन-

रिंकू सिंह की प्रदर्शनी की बात करें तो उन्होंने 2 टी-20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इस 2 मैच में रिंकू सिंह ने 38 की एवरेज और 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल में रिंकू सिंह की एवरेज 36.25 और स्ट्राइक रेट 142.16 की रही है. रिंकू सिंह का आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा स्कोर 67 रन है. रिंकु सिंह ने अपने बड़े शॉट लगाने की काबिलियत से लोगों को खूब प्रभावित किया है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो एशियन गेम्स में कैसी प्रदर्शन करेंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News