menu-icon
The Bharatvarsh News

IND A Vs PAK A: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, साई सुदर्शन ने खेली मैच विनिंग शतकीय पारी

IND A Vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पाकिस्तान-ए टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत-ए टीम को 206 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे साईं सुदर्शन की बेहतरीन […]

Calendar Last Updated : 19 July 2023, 09:45 PM IST
Share:

IND A Vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पाकिस्तान-ए टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत-ए टीम को 206 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे साईं सुदर्शन की बेहतरीन नाबाद 104 रनों की पारी की बदौलत टीम ने बेहद आसानी से प्राप्त किया. अब भारतीय टीम 21 जुलाई को बांग्लादेश-ए टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी.

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान-ए की पूरी टीम 48 ओवरों में महज 205 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को साईं सुदर्शन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. अभिषेक इस मुकाबले में 20 रनों की पारी खेलने के बाद मुबासिर खान का शिकार बने.

सुदर्शन और निकिन जोश ने किया शानदार प्रदर्शन –

बता दें कि अभिषेक शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद साईं सुदर्शन को निकिन जोश ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का सिलसिला जारी रखा. दोनों बल्लेबाजों के बीच में दूसरे विकेट के बेहद अहम 99 रनों की साझेदारी हुई. इस मुकाबले में निकिन जोश 53 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हुए, निकिन जोश को मेहरान मुमताज ने अपना शिकार बनाया.

यहां से साईं सुदर्शन कप्तान यश ढुल के साथ मिलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे. साईं सुदर्शन ने 110 गेंदों पर 104 रनों की बेहद शानदार शतकीय पारी खेली, उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में मुबासिर खान और मेहरान मुमताज को 1-1 सफलता मिली.

गेंदबाजी में राजवर्धन हंगरगेकर ने किया कमाल –

वहीं अगर पाकिस्तानी पारी की बात की जाए तो वह भारतीय गेंदबाजों सामने पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए. इस मुकाबले में पाकिस्तान की आधी टीम 78 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद कासिम अकरम के 48 रन, मुबासिर खान के 28 रन और मेहरान मुमताज के 25 रनों की बदौलत टीम 205 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. भारत की तरफ से गेंदबाजी में राजवर्धन हंगरगेकर ने 5 विकेट और मानव सुथार ने 3 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं रियान पराग और निशांत सिंधू ने 1-1 कामयाबी मिलीं.

सम्बंधित खबर

Recent News