menu-icon
The Bharatvarsh News

ENG Vs NZ, World Cup: इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया, कॉन्वे-रचिन के जड़ा तूफानी शतक

ENG Vs NZ, World Cup: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड को हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (5 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसमें इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 36.2 […]

Calendar Last Updated : 05 October 2023, 09:07 PM IST
Share:

ENG Vs NZ, World Cup: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड को हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (5 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसमें इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

न्यूजीलैंड की तरफ से कॉन्वे ने 121 गेंद में 152 रन की नाबाद पारी खेली. कॉन्वे को रचिन का साथ भी बखूबी मिला. रचिन ने 96 गेंद में 123 रन बनाए. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 271 रन की नाबाद साझेदारी हुई. वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड को यह हार काफी चूभने वाली है. न्यूजीलैंड ने 2019 फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News