menu-icon
The Bharatvarsh News

PBKS vs MI: मुंबई के हाथों मिली शिकस्त के बाद गेंदबाजों पर फूटा शिखर धवन का गुस्सा

PBKS vs MI: IPL का 46वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर मुकाबले […]

Calendar Last Updated : 04 May 2023, 04:12 PM IST
Share:

PBKS vs MI: IPL का 46वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। ईशान किशन ने 75 रन और सूर्यकुमार यादव ने 66 रन की धमाकेदार पारी खेली। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टन ने नाबाद 85 रन शानदार पारी खेली।
मुकाबले के बाद मैच प्रेजेंटेशन में शिखर धवन ने कहा कि, “हमने आज अच्छी शुरुआत की थी और यह एक अच्छा लक्ष्य दिया था, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य रहा कि हम इसे डिफेंड नहीं कर सके। ऋषि धवन ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। हमने ज्यादातर गेंदबाजी ऑफ स्टंप के काफी बाहर की, जबकि हम और टाइट गेंदबाजी कर सकते थे। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हमसे मुकाबला छीनकर ले गए।”


मोहाली में मिली पंजाब किंग्स लगातार चौथी शिकस्त


आपको बता दें कि इस सीजन पंजाब किंग्स ने मोहाली में लगातार चौथा मुकाबला गंवाया है। वहीं मोहाली में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से चार मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत मिली हैं, तो वहीं पांच मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। ज्ञात हो कि पंजाब किंग्स ने वानखेड़े के मैदान में मुंबई को मात दी थी। बुधवार को मोहाली में मुंबई ने पंजाब को हराकर हिसाब बराबर किया।


पंजाब को पॉइंट्स टेबल में हुआ नुकसान


वहीं इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले मुंबई सातवें स्थान कायम थी। मुंबई ने 9 मुकाबलों में 5 में जीत और चार मुकाबलों में हार के साथ 10 पॉइंट्स हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर दमदार वापसी की है। वहीं, पंजाब को पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का नुकसान हुआ है। पंजाब छठे स्थान से सातवें स्थान पर खिसक गई है, पंजाब किंग्स के 10 मुकाबलों में 5 जीत और 5 मुकाबलों हार के साथ 10 अंक हो गए हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News