Courtesy: social media
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और 'हिटमैन' रोहित शर्मा मैदान पर रनों की बौछार करने के साथ-साथ कमाई के मामले में भी कमाल दिखाते हैं. उनके जन्मदिन पर उनकी कुल संपत्ति और कमाई के स्रोत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. क्रिकेट के अलावा उनके बिजनेस और निवेश भी उनकी दौलत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ
रोहित शर्मा की अनुमानित नेट वर्थ 214 से 230 करोड़ रुपये के बीच है. यह रकम उनके लंबे क्रिकेट करियर, मैच फीस, आईपीएल सैलरी और ब्रांड डील्स से आई है. सालाना उनकी सक्रिय कमाई 90 से 110 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
रोहित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना करीब 3-7 करोड़ रुपये मिलते हैं. उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वनडे में अभी भी कप्तानी कर रहे हैं. मैच फीस और आईसीसी टूर्नामेंट्स से भी अच्छी आमदनी होती है.
सबसे बड़ा स्रोत आईपीएल है. मुंबई इंडियंस उन्हें इस सीजन के लिए 16.3 करोड़ रुपये सालाना देती है. अब तक आईपीएल से उन्होंने 190-227 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है. हर महीने उनकी सैलरी 7.5 से 9 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
रोहित 25 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं. एडिडास, सीईएटी, ड्रीम11, स्विग्गी, नॉइस जैसी कंपनियां उनसे प्रमोशन करवाती हैं. एंडोर्समेंट से उनकी कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. हर डील से उन्हें औसतन 3.5 से 7 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.
रोहित सिर्फ क्रिकेट पर निर्भर नहीं हैं. उन्होंने कई स्टार्टअप्स में 90 करोड़ रुपये के करीब निवेश किया है. इनमें Rapidobotics और Veiroots Wellness Solutions जैसी कंपनियां शामिल हैं. वे क्रिकेट किंगडम (CricKingdom) नाम की क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं, जो भारत के अलावा दूसरे देशों में भी फैल रही है. ये बिजनेस उनके फ्यूचर की कमाई को और मजबूत बनाते हैं.
रोहित मुंबई के वर्ली इलाके में आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर रहते हैं. उनका 6000 स्क्वायर फीट का घर 40 करोड़ रुपये का है, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है. गाड़ियों का शौक भी उनमें खास है. उनके कलेक्शन में BMW M5, रेंज रोवर, ऑडी, पोर्शे, मर्सिडीज बेंज और टेस्ला मॉडल Y जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.