menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs AUS: मोहाली में भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल; शमी ने झटके 5 विकेट

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच खेला. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 277 रनों का लक्ष्य दिया था. वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया […]

Calendar Last Updated : 22 September 2023, 10:14 PM IST
Share:

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच खेला. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 277 रनों का लक्ष्य दिया था. वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर आठ गेंद पहले ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह निर्णय सफल भी साबित हुआ. मोहाली में खेले गए वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए. डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली. भारत के लिए पहले गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए.

वहीं जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 142 रन साझेदारी की. ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर 6 लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

सम्बंधित खबर

Recent News