menu-icon
The Bharatvarsh News

Virat Kohli: विराट को लेकर इशांत शर्मा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “कोहली जैसा मेरे साथ होता तो मैं मैदान पर नहीं जाता…”

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा काफी पुराने और गहरे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक साथ खेलने से है। दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 के दौरान विराट […]

Calendar Last Updated : 25 June 2023, 12:57 PM IST
Share:

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा काफी पुराने और गहरे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक साथ खेलने से है। दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 के दौरान विराट कोहली ने ईशांत शर्मा को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। वहीं अब ईशांत शर्मा ने बताया कि कैसे विराट कोहली अपने पिता के निधन के बाद खेलने के लिए गए थे।

भारत के तेज गेंदबाज ने कहा कि, अगर वो विराट कोहली की जगह ऐसी स्थिति में होते तो वो मैदान पर नहीं जाते। दरअसल विराट कोहली के पिता का निधन जिस दिन हुआ था, वे उस दिन भी मैच खेलने के लिए गए थे, विराट कोहली भी इस बात का कई बार खुलासा कर चुके हैं।

अब ईशांत शर्मा ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि, “जिस दिन विराट कोहली के पिता का निधन हुआ, उस दिन वह अकेला और उदास था, उसे नहीं पता था कि रिएक्ट कैसे करना है, लेकिन उसने बल्लेबाजी की और 17 साल की उम्र में मैच जिताया। मुझे आज तक समझ नहीं आया, अगर मेरे साथ ऐसा होता तो मैं मैदान पर नहीं गया होता।”

ईशांत ने आगे कहा कि, “विराट कोहली की डिक्शनरी में उम्मीद जैसा कोई शब्द नहीं है, ‘विश्वास’ सिर्फ एक शब्द है। उसका मानना है कि अगर आपके अंदर विश्वास है तो आप दुनिया में कुछ भी कर सकते हैं। साल 2022 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद विराट कोहली ने ये बात कही थी।”

तीनों प्रारूप के प्रमुख खिलाड़ी हैं विराट कोहली –

गौरतलब है कि विराट कोहली भारतीय टीम के तीनों ही प्रारूप (टेस्ट, वनडे, टी20) के प्रमुख खिलाड़ी हैं। विराट कोहली अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 109 टेस्ट मैच, 274 वनडे मैच और 115 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली कुल 8479 रन, वनडे क्रिकेट में कुल 12898 रन और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कुल 4008 रन बना चुके हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 75 शतक लगाए हैं।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News