menu-icon
The Bharatvarsh News

Virat Kohli: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले शेयर की 2 रहस्यमयी पोस्ट पोस्ट, लिखा- ‘हम सब एक ही पेड़ के…’

Virat Kohli: वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने भारतीय टीम वहां पहुंच चुकी है. 12 जुलाई से इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 2 दिन आराम करने के बाद अभ्यास करना प्रारंभ कर दिया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के […]

Calendar Last Updated : 05 July 2023, 12:17 PM IST
Share:

Virat Kohli: वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने भारतीय टीम वहां पहुंच चुकी है. 12 जुलाई से इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 2 दिन आराम करने के बाद अभ्यास करना प्रारंभ कर दिया है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम नए सीजन में अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में सभी फैंस की निगाहें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं.

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली ने मंगलवार 4 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर 2 स्टोरी शेयर की है. किंग कोहली की इन दोनों पोस्ट को समझना फैंस के लिए बहुत ही मुश्किल काम है. इसे क्रिप्टिक पोस्ट के रूप में भी देखा जा रहा, जिसमें विराट कोहली इशारों-इशारों में अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली ने जिन दो पोस्ट को शेयर किया है, उसमें पहले पोस्ट में कोहली ने ‘बौद्ध भिचु थिच नहत हान’ का कोट शेयर किया है. इसमें लिखा है कि, “हम सब एक पेड़ के पत्ते हैं, और हम सब एक ही समुंदर की लहरे हैं.” वहीं दूसरे पोस्ट में कोहली ने दार्शनिक जे कृष्णमूर्ती की किताब ‘फ्रीडम फ्रॉम द नोन’ से शेयर किया है.

इसमें लिखा है कि, “यदि आप अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते तो आप वही रहेंगे जो आप हैं. तुलना करने से आप ज्यादा इंटेलिजेंट, ज्यादा खूबसूरत और आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं, लेकिन क्या आप ऐसा करेंगे? इससे आप अपनी एनर्जी को खराब करेंगे. बिना किसी तुलना के खुद को देखने से आपको काफी एनर्जी मिलेगी.”

पहला मौका नहीं जब किंग कोहली ने शेयर की ऐसी पोस्ट –

गौरतलब हो कि ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने ऐसे रहस्मयी पोस्ट को शेयर किया है. इससे पहले किंग कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले के चौथे दिन के खेल के बाद और फिर मुकाबला खत्म होने के बाद भी कुछ ऐसे ही पोस्ट शेयर किए थे. इसमें किंग कोहली ने खिताबी मुकाबले के बाद जो पोस्ट शेयर किया था उसमें लिखा था कि, “मौन महान शक्ति का स्त्रोत है.”

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News