menu-icon
The Bharatvarsh News

Women’s Ashes 2023: इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, धराशायी किया 88 साल पुराना रिकॉर्ड

Women’s Ashes 2023: महिला एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। महिला एशेज का यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन के खेल के दौरान इंग्लैंड महिला टीम की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के […]

Calendar Last Updated : 25 June 2023, 01:29 PM IST
Share:

Women’s Ashes 2023: महिला एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। महिला एशेज का यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन के खेल के दौरान इंग्लैंड महिला टीम की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के बल्ले से ऐतिहासिक 208 रनों की पारी देखने के लिए मिली। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अपनी पहली पारी में कुल 473 रन बनाकर सिमट गई थी। जिसके जवाब में इंग्लैंड महिला टीम ने टैमी ब्यूमोंट की बेहतरीन पारी की बदौलत अपनी पारी में कुल 463 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

टैमी ब्यूमोंट ने 331 गेंदों पर 27 चौंको की मदद से 208 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इंग्लैंड महिला टीम के लिए टैमी ब्यूमोंट पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है। इससे पहले साल 1935 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्नोबॉल ने 189 रनों की शतकीय पारी खेली थी। अब 88 साल के बाद उनके इस रिकॉर्ड को टैमी ब्यूमोंट ने तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक का 8वां दोहरा शतक था। टेस्ट फॉर्मेट में महिला क्रिकेट में सर्वाधिक निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की किरन बालूच के नाम पर दर्ज है। किरन बालूच ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 242 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का नाम दर्ज है, मिताली के बल्ले से टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी देखने के लिए मिली थी।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत –

बता दें कि महिला एशेज 2023 में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की स्थिति मजबूत देखने को मिली। इंग्लैंड की पहली पारी को कुल 463 रन के स्कोर पर समेटने के बाद जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए अपनी दूसरी पारी में 82 रन बना लिए थे। वहीं उनकी बढ़त कुल 92 रनों पर पहुंच चुकी थी। ऐसे में चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड महिला टीम को जल्दी-जल्दी विकेट हासिल करने होंगे, ताकि मैच की चौथी और अपनी दूसरी पारी में उन्हें ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा ना करना पड़े।

सम्बंधित खबर

Recent News