menu-icon
The Bharatvarsh News

लिव-इन पार्टनर ने प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही 19 साल की छात्रा

त्रिपुरा की एक 19 वर्षीय महिला गुरुग्राम में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी. इस दौरान उसके लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जोकि न केवल शर्मनाक था बल्कि मानवाता के भी खिलाफ था.

Calendar Last Updated : 22 February 2026, 11:12 AM IST
Share:

नई दिल्ली:  आय दिन लड़कियों के खिलाल अपराध में लगातार खबरें आती रहती हैं. अब हरियाणा के गुरुग्राम से एक और हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है इस घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. 

त्रिपुरा की एक 19 वर्षीय महिला गुरुग्राम में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी. इस दौरान उस लिव इन पार्टनर ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जोकि न केवल शर्मनाक था बल्कि मानवाता के भी खिलाफ था. पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में सेनेटाइजर डालकर उसमें आग लगा दी. इस घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल वह दिल्ली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है.

किया था शादी का वादा

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम (19), जोकि दिल्ली का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें पीड़िता गुरुग्राम में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है. उसने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया था.

19 फरवरी को दोनों के बीच शादी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने उस पर हमला किया. पहले उसे गुरुग्राम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया.

 हमले का आरोप और पीड़िता का बयान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हिंसा एक दिन नहीं बल्कि लगातार तीन दिनों तक जारी रही. उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सिर पर एक बोतल और किसी धारदार हथियार से भी हमला किया. 

 कैसे हुई मुलाकात

जांच में सामने आया है कि दोनों की मुलाकात सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. कुछ महीनों बाद युवती गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित फ्लैट में उसके साथ रहने लगी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी शुरू हो चुकी थी.

परिवार की शिकायत और पुलिस कार्रवाई

मामला तब सामने आया जब युवती की मां ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि बेटी ने फोन कर मदद की गुहार लगाई थी. मां ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News