menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही 36°C की तपिश! अगले हफ्ते और बढ़ेगा पारा?

दिल्ली में मार्च का महीना शुरु होते ही गर्मी ने भी दस्तख दे दी है. मार्च के शुरु में ही दिल्ली का ये हाल है तो आने वाले समय में दिल्लीवासियों का क्या हाल होगा यह कहना मुश्किल है. क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्तों में दिल्ली के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.

Calendar Last Updated : 08 March 2026, 10:10 AM IST
Share:

नई दिल्ली: मार्च की शुरुआत के साथ ही राजधानी में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है. सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप की तीव्रता लोगों को गर्मी का एहसास कराने लगती है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान अधिकतर साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलने से वातावरण में थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि दिन के समय तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी का स्तर करीब 85 प्रतिशत रहने से दिन के समय मौसम सामान्य से थोड़ा ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है. हालांकि हल्की हवाएं चलने से वातावरण पूरी तरह असहज नहीं रहेगा.

दिन में प़ड़ेगी गर्मी

इस दौरान दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. तापमान में अंतर के कारण दिन और रात के मौसम में साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है.

बाहर निकलते समय रखें सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को हल्के और ढीले कपड़े पहनने चाहिए ताकि शरीर को गर्मी से राहत मिल सके. तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा. साथ ही, जो लोग सुबह या देर शाम बाहर जाते हैं, वे हल्का स्वेटर या जैकेट साथ रखें तो बेहतर रहेगा.

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही आर्द्रता बढ़ने से गर्मी का एहसास थोड़ा अधिक हो सकता है.

9 से 13 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

9 से 13 मार्च के बीच आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. हालांकि इस दौरान भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान लगभग 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहेगा, लेकिन दिन में धूप के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

सम्बंधित खबर

Recent News