menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में नहीं थम रहा सड़क दुर्घटना का कहर, द्वारका के बाद सुभाष नगर में सड़क दुर्घटना; डिलीवरी चालक की हुई मौत

पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर ने एक बार फिर से सबको हैरानी में डाल दिया है. सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 25 वर्षीय डिलीवरी राइडर की जान चली गई.

Calendar Last Updated : 21 February 2026, 11:19 AM IST
Share:

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर ने एक बार फिर से सबको हैरानी में डाल दिया है. सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 25 वर्षीय डिलीवरी राइडर की जान चली गई. यह दुर्घटना न सिर्फ लापरवाही की कहानी कहती है, बल्कि देर रात सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है. 

पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर थाने में सुबह करीब 3:26 बजे पीसीआर कॉल के जरिए एक सड़क दुर्घटना और घायल व्यक्ति की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची. मौके पर एक कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में मिली. जिसने घटना को और साफ कर दिया. 

हादसे का शिकार बना युवा डिलीवरी राइडर

हादसे में मृतक की पहचान हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक निजी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में कार्यरत थे. वह घटना के समय अपनी ई-स्कूटी से ड्यूटी पर थे. दुर्घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उस इस अवस्था में  तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया. इस खबर से शंकर के घर परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. 

यह पहला मामला नहीं जब ऐसा हुआ है. अभी कुछ दिनों पहले ही एक सड़क हादसे ने सुर्खिया बटोरी थी जिसमें एक कार ने युवक को ऐसी टक्कर मारी थी उसकी ऑन स्पॉट डेथ हो गई थी. 

पीछे से मारी गई टक्कर

दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि एक हुंडई वरना कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि राइडर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

नशे में होने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

चश्मदीदों ने दावा किया कि कार चालक शराब के नशे में लग रहा था और टक्कर के बाद भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि ऐसा हो नहीं पाया.  पुलिस ने आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में की है, जो नजफगढ़ का निवासी और एमसीडी का ठेकेदार है.

उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. कार को भी जब्त कर लिया गया है और तिलक नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News