menu-icon
The Bharatvarsh News

हिमाचल प्रदेश के अर्की बाजार में लगी भीषण आग, सात साल की जिंदा बच्ची की चलने से मौत, कई लोग लापता

हिमाचल प्रदेश से के सोलन जिले में स्थित अर्की बाजार में देर रात एक भयंकर आग लगने की खबर आ रही है. इस घटना में नेपाली मूल के एक परिवार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस आगजनी से अब तक एक सात साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है.

Calendar Last Updated : 12 January 2026, 12:13 PM IST
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश से के सोलन जिले में स्थित अर्की बाजार में देर रात एक भयंकर आग लगने की खबर आ रही है. इस घटना में नेपाली मूल के एक परिवार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस आगजनी से अब तक एक सात साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. कहा जा रहा है एक घर से अंगीठी में जली आग से 6-7 सिलेंडर फटने से यह घटना घटी है.

आग लगने का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण घरेलू अंगीठी बताया जा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार  जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले गई. इसी दौरान घर में रखे 6 से 7 गैस सिलिंडर रखे थे, जोकि फट गए, जिससे आग ने और भयानक रूप ले लिया.

घटना के तुरंत बाद एक्टिन हुआ प्रशासन और फायरब्रीगेड

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और दमकल विभाग तत्काल मौके पर पहुंची. फायर डिपार्टमेंट के कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे. स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए. बचाव अभियान के तहत फंसे लोगों को निकालने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का काम अभी भी जारी है. 

भाजपा ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है.लउन्होंने ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की और प्रभावित परिवार को यह कठिन समय सहने की शक्ति देने की कामना की. साथ ही उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लापता लोगों की तलाश जारी रखी जाए.  साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने केा प्रयास किया जाए. 

इस घटना के बाद से घर में ध्यान और सावधानी से काम करने को लेकर बात कही जा रही है. सबका कहना है कि परिवार को घर के अंदर अंगीठी लानी ही नहीं चाहिए थी. इतना ही नहीं 

सम्बंधित खबर

Recent News