menu-icon
The Bharatvarsh News

जम्मू-कश्मीर में यात्री बस गहरी खाई में गिरी, 16 मौतें, 20 घायल

जम्मू-कश्मीर से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है, एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. यह हादसा उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में कागोर्त गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई.

Calendar Last Updated : 20 April 2026, 01:47 PM IST
Share:

जम्मू: पहाड़ी इलाकों की सड़कों पर एक छोटी सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है. ऐसा ही एक दर्दनाक मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है. एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह हादसा उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में कागोर्त गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई. जानकारी के अनुसार, बस एक खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी, तभी वह अपना नियंत्रण खो बैठी और  पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई. इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद बचाव प्रयास

दुर्घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया. उन्होंने घायलों को मलबे से बाहर निकालने में मदद की, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी.

प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही

कुछ ही समय बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान को तेज किया. मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के कारणों पर सस्पेंस

फिलहाल इस दुर्घटना के पीछे की सटीक वजह सामने नहीं आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस एक उधमपुर की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी, चालक की गलती या सड़क की स्थिति इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है ताकि पुलिस की नजर से कोई भी एंगल मिस न हो. 

अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ेगा, और जानकारी सामने आएगी. फिलहाल प्राथमिकता घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने पर है.

केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख व्यक्त किया और बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बात कर हालात की जानकारी ली है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घायलों को हर संभव मदद दी जाएगी. 

गंभीर घायलों के लिए विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News