menu-icon
The Bharatvarsh News

चाय की क्वालिटी पर मचा बवाल! जोधपुर MDM अस्पताल की कैंटीन में डॉक्टर ने बरसाईं गालियां, वीडियो वायरल होते ही डॉक्टर सस्पेंड

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित कैंटीन में एक विवाद हो गया. जिसमें एक डॉक्टर कैंटीन संचालक पर चिल्लाते और गालियां देते नजर आ रहा है.

Calendar Last Updated : 12 February 2026, 10:32 AM IST
Share:

जोधपुर: जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित कैंटीन में एक विवाद हो गया. इस कथित विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद अब प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाया है. दरअसल वीडियो में एक डॉक्टर को कैंटीन संचालक पर चिल्लाते और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात अस्पताल परिसर की कैंटीन में हुई. वीडियो सामने आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर वैभव सियाग को सस्पेंड कर दिया. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

कुछ सूत्रों का कहना है कि विवाद की शुरुआत चाय की क्वालिटी को लेकर हुई शिकायत से हुई. बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने चाय को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद कैंटीन संचालक के साथ उसकी तीखी बहस हो गई. वायरल फुटेज में डॉक्टर को ऊंची आवाज में बोलते देखा जा सकता है साथ ही कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि वह अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा था. 

प्रशासन ने मामले पर लिया संज्ञान

अब इस मामले पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यवहार किसी भी मेडिकल प्रोफेशन वाले व्यक्ति के लिए स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित डॉक्टर कमला नेहरू चेस्ट अस्पताल में अस्थायी अनुबंध पर कार्यरत था. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निलंबन का निर्णय लिया गया

जांच और आगे की कार्रवाई

घटना के सामने आने के बाद अब इस मामले की जांच की जा रही है. जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और डॉक्टर से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. जांच समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News