menu-icon
The Bharatvarsh News

3 बार जहर दिया, 1 लाख की सुपारी देकर पत्नी की करवाई हत्या! पति ने रच डाला मौत का प्लान

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए ऐसी साजिश रची जिसने सबको हैरान कर दिया. पहले उसने अपनी बीवी को कई बार जहर देकर पत्नी को मारने की कोशिश की.

Calendar Last Updated : 10 March 2026, 03:13 PM IST
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए ऐसी साजिश रची जिसने सबको हैरान कर दिया. पहले उसने अपनी बीवी को कई बार जहर देकर पत्नी को मारने की कोशिश की, लेकिन जब उसकी योजना सफल नहीं हुई तो उसने हत्या को दुर्घटना का रूप देने का तरीका अपनाया. अंततः उसने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवा दी, जिसे शुरू में सड़क हादसा माना गया था.

पति ने करवाई हत्या

यह मामला महाराष्ट्र के बुलढाना जिले का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रकाश गावंडे के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी वृषाली गावंडे पेशे से एक शिक्षिका थीं. घटना 2 मार्च को उस समय हुई जब वृषाली स्कूटर से जा रही थीं और एक सफेद टाटा इंट्रा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी.

संदिग्ध वाहन से खुला पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस को उस वाहन पर शक हुआ जिसकी नंबर प्लेट MH 28 BB 5753 थी. इस गाड़ी को घटनास्थल के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमते देखा गया था. जब पुलिस ने गाड़ी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये गाड़ी मनीष सूर्यवंशी नाम के शख्स के नाम पर दर्ज है.

इसके बाद पुलिस ने सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. पूछताछ के दौरान उसने जो जानकारी दी, उससे पूरी साजिश का खुलासा हो गया. उसने बताया कि यह हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी. यानी कि ये एक प्लान्ड मर्डर था, जोकि महिला के ही पति ने रची थी. 

सुपारी देकर करवाई हत्या

जुटाई जानकारी के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, प्रकाश गावंडे ने अपनी पत्नी की हत्या करवाने के लिए मंगेश चुलकर नाम के व्यक्ति को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी. चुलकर ने इस काम को अंजाम देने के लिए मनीष सूर्यवंशी की मदद ली.

योजना के मुताबिक, सूर्यवंशी को वाहन से वृषाली के स्कूटर को टक्कर मारने के लिए भेजा गया था ताकि यह घटना एक सड़क दुर्घटना जैसी लगे. साजिश के मुताबिक उसने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे वृषाली की मौके पर ही मौत हो गई.

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने अब इस मामले के तीनों आरोपियों को अपन गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस ने प्रकाश गावंडे, मंगेश चुलकर और मनीष सूर्यवंशी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ हत्या और साजिश से जुड़े गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News