menu-icon
The Bharatvarsh News

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन बेकाबू, चिल्ला बॉर्डर पर पूरी तरह ठप यातायात

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नोएडा के फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स के मजदूर सैलेरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने चिल्ला बॉर्डर से नोएडा जाने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया

Calendar Last Updated : 13 April 2026, 02:05 PM IST
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-नोएडा सीमा पर सोमवार को अफरा तफरी मची हुई है. सोमवार की सुबह से ही नोएडा में मजदूर वर्ग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन ये विरोध प्रदर्शन देखते-देखते हिंसक हो गया. जिस कारण चिल्ला बॉर्डर से जुड़ी नोएडा लिंक रोड पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नोएडा के फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स के मजदूर सैलेरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने चिल्ला बॉर्डर से नोएडा जाने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी.

यातायात पर पड़ रहा असर

इन प्रदर्शन के कारण चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाली गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को डीएनडी फ्लाईवे या एनएच-24 और कोंडली ब्रिज के जरिए नोएडा जाने का सुझाव दिया, ताकि जाम से बचा जा सके.

हिंसक हुआ प्रदर्शन

शुरुआत में ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण किया जा रहा है था. लेकिन बाद में ये उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थरबाजी की. स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक कार को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.

हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखी और भीड़ को हटाने का प्रयास किया.

मजदूरों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों की मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, बोनस और बेहतर कार्यस्थल सुरक्षा शामिल हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिस कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा.

सम्बंधित खबर

Recent News