menu-icon
The Bharatvarsh News

लौटा ब्लू ड्रम का खौफ! सतना में 11 साल के मासूम की घर पर की हत्या

मध्य प्रदेश के सतना से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सतना में एक 11 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Calendar Last Updated : 21 April 2026, 02:33 PM IST
Share:

सतना: मध्य प्रदेश के सतना से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सतना में एक 11 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को जब आशा नाम की महिला अपनी बेटी के साथ घर लौटी, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन अंदर लाइट और कूलर चल रहे थे.

शक होने पर पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर का दृश्य बेहद चौंकाने वाला था. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया, बल्कि स्थानीय लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है.

घर के अंदर संदिग्ध माहौल

जब मां आशा सोमवार को घर पहुंची तो दरवाजा खुलने के बाद उसने जो भी देखा वह हैरान कर देने वाला था. दरवाजा खुलते ही कमरे में खून के निशान दिखाई दिए. दीवारों और सामान पर खून के छींटे देखकर पुलिस और परिवार के होश उड़ गए. उसी दौरान कमरे में रखा एक नीला प्लास्टिक ड्रम सभी का ध्यान खींचने लगा, जिसमें से खून रिसता हुआ नजर आ रहा था.

ड्रम में मिला बच्चे का शव

जब पुलिस ने ड्रम खोला, तो उसमें बच्चे का शव मिला. उसे अंदर छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे साफ था कि अपराध को छुपाने का प्रयास किया गया था. हालांकि अपराधी अपना काम अभी पूरा करता उससे पहले ही मामले का खुलास हो गया. इस दृश्य ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया. 

शक की सुई किस पर?

परिवार ने इस घटना के पीछे मथुरा राजक नाम के व्यक्ति पर शक जताया है, जो इलाके में कपड़े धोने का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह महिला पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार किए जाने के बाद उसने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया.

परिवार का आरोप

पीड़िता की बेटी के अनुसार, आरोपी उनकी मां से जबरन शादी करना चाहता था. मना करने पर उसने गुस्से में आकर उसके भाई की हत्या कर दी. परिवार का कहना है कि इस वारदात में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया.

जारी है पुलिस की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शिवेंश सिंह (एएसपी) ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

सम्बंधित खबर

Recent News