menu-icon
The Bharatvarsh News

5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, जानें क्या है आपकी राशि का हाल

आज, 6 फरवरी शुक्रवार का दिन है. आज के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक समेत सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं.

Calendar Last Updated : 06 February 2026, 07:26 AM IST
Share:

नई दिल्ली: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भी हर दिन की तरह हम आपके लिए राशिफल लाए हैं. आज दे दिन कन्या राशि में चंद्रमा और मिथुन में गुरु रहने वाले हैं. वहीं सिंह में केतु और मकर में मंगल रहने वाले है. ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है. वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है.

मेष राशि 

आज मेष राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा दिन रहने वाला है. आज रुके हुए काम बन सकते  हैं. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है. हालांकि आलस आपके लिए नई मुसीबत भी खड़ी कर सकती है.

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफल होने वाला है. वहीं कारोबारी के लिए भी आज मुनाफे का दिन है. हालांकि ऑफिस में विवादों से बचने की जरूरत है. स्वास्थ्य के लिहाजा से आज दिन आपका अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि 

मिथुन राशि में गुरु स्थित हैं. ऐसे में अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज का दिन आपका खास होने वाला है. रुके हुए धन आ सकते हैं. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास हो सकता है. अपने परिवार के साथ आप अच्छे दिन गुजार सकते हैं. छोटी और धार्मिक यात्रा पर जानेकी संभावना है. प्रेम जीवन में भी सफलता  मिलेगी.

सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. हालांकि इस नए जिम्मेदारी में आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे. हालांकि अगर आप वक्त का सही इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. 

कन्या राशि

चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. इससे नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. छात्रों को पढ़ाई में सफलता और आत्मविश्वास प्राप्त होगा.

तुला राशि 

तुला राशि वालों का आज के दिन धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा. वहीं आपके ऑफिस में में आपकी कार्यक्षमता और अंदाज की सराहना की जाएगी. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को रिएल स्टेट के क्षेत्र में मुनाफा मिल सकता है. हालांकि चंद्रमा ग्यारहवें स्थान पर है इससे कारोबारी को थोड़ा टेंशन हो सकता है. हालांकि नौकरी से जुड़ी पुरानी परेशानियां खत्म होंगी. 

धनु राशि 

अगर आप राजनीति या प्रशासन से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए ही है. आज आपको खास उपलब्धि मिल सकती है. अगर छात्रों की बात करें तो उन्हें पढ़ाई में और अधिक मेहनत की जरूरत है. 

मकर राशि

मकर राशि वालों को कारोबार में फायदा मिल सकता है. हालांकि नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा.

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि राशि वालों को नई व्यावसायिक डील से अचानक मोटा लाभ हो सकता है. वहीं आज आपका लव लाइफ भी आपके पक्ष में नजर आ रहा है. घर में खुशी का माहौल रहने वाला है.

मीन राशि 

आज आपकी मुलाकात आपके किसी अपने या खास दोस्त से हो सकती है. पुराने दिनों को याद कर आप अपने आने वाले दिनों के लिए तैयार होंगे. आसपास के लोगों में सकारात्मक बनी रहेगी.

सम्बंधित खबर

Recent News