October Grahan 2023: इस महीने लगेंगे दो ग्रहण, जानिए  इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

October Grahan 2023: अक्टूबर महीने में एक नहीं बल्कि दो-दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं. ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. इस साल यानी की 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे जिसमें से दो ग्रहण पहले ही पड़ चुके हैं. हिंदू धर्म में ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण […]

Date Updated
फॉलो करें:

October Grahan 2023: अक्टूबर महीने में एक नहीं बल्कि दो-दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं. ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. इस साल यानी की 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे जिसमें से दो ग्रहण पहले ही पड़ चुके हैं. हिंदू धर्म में ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगने जा रहा है तो चलिए जानते हैं कब-कब ग्रहण लगेंगे और सूतक काल का सही समय क्या होगा.

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण-

अक्टूबर महीने में 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण लगेंगे साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार के दिन लगेगा. ग्रहण का सूतक कल 8: 34 से लेकर 2:25 तक रहेगा. यानी कि, लगभग 6 घंटे तक सूर्य ग्रहण रहेगा. इस दौरान सूतक काल का भी बहुत महत्व होता है. हालांकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

क्या है सूतक काल-

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल नहीं लागू होगा. लेकिन फिर भी इस दौरान कुछ काम को अनदेखा बिल्कुल न करें.

2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण-

सूर्य ग्रहण के 15 दिन के बाद यानी 29 अक्टूबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्र ग्रहण 1:05  से लेकर 2:24  बजे तक रहेगा. आपको बता दें कि, ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा तो इसलिए भारत में सूतक काल लागू होगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र  ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है इसलिए 28 अक्टूबर को शाम 4 बजे से ही सूतक काल मान्य हो जाएगा. इस दौरान पूजा पाठ करना मनाही होता है.

ग्रहण के दौरान न करें ये काम-ग्रहण के दौरान न करें ये काम-

  • ग्रहण के समय खाना खाने से परहेज करें.
  • पूजा-पाठ न करें
  • खुली आंखों से ना देखें
  • ग्रहण के साथ बाल और नाखून ना काटें
  • ग्रहण के साय किसी भी नुकीली चीज को छुने से परहेज करें