menu-icon
The Bharatvarsh News

Surya Chandrama Yuti 2026: सूर्य-चंद्रमा की युति से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन और सम्मान

16 जुलाई 2026 को सूर्य और चंद्रमा का विशेष राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ योग माना गया है. मान्यता है कि इस गोचर में धन, करियर और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे.

Calendar Last Updated : 14 July 2026, 01:22 PM IST
Share:

नई दिल्ली: 16 जुलाई 2026 को ज्योतिष के अनुसार एक विशेष ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे. सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे

ज्योतिष में इस स्थिति को शुभ माना जाता है, क्योंकि दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशियों में रहकर सकारात्मक प्रभाव देने वाले माने जाते हैं. मान्यता है कि इस योग का असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना भी सफल हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. नए संपर्क बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई अधूरे कार्य पूरे कराने वाला साबित हो सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

यह ग्रह परिवर्तन शुभ माना जाता है, लेकिन किसी भी बड़े आर्थिक निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपनी परिस्थितियों का सही आकलन करना जरूरी है. ज्योतिषीय मान्यताएं व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार अलग-अलग परिणाम दे सकती हैं.

नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. वास्तविक जीवन के निर्णय सोच-समझकर और आवश्यक होने पर संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें.

सम्बंधित खबर

Recent News