menu-icon
The Bharatvarsh News

Samsung Galaxy S26 FE: ग्लोबल मॉर्केट में हुआ लान्च सीरीज का सबसे सस्ता फोन, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है, जो S26 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है. फोन की खासियत One UI 9, Galaxy AI फीचर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है.

Calendar Last Updated : 28 August 2026, 02:45 PM IST
Share:

नई दिल्ली: Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. बता दें, यह फोन सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है. कंपनी ने इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार कैमरा, Galaxy AI फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का दावा किया है. हालांकि भारत में इस फोन की लॉन्चिंग होना फिलहाल अभी बाकी है. 

क्या है इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 

Galaxy S26 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर है. यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो One UI 9 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स उपलब्ध होगा। फोन में Galaxy AI के कई टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो प्रोसेसिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. 

फोन के फीचर्स 

फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक जाती है। इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी होगी। इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में 3nm प्रोसेस पर तैयार Samsung Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Samsung Xclipse 950 GPU मिलता है. फोन को 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है. 

बैटरी बैकअप और कैमरा 

स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है. इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फोन में Wireless PowerShare फीचर भी मौजूद है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मुख्य कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का तीसरा सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (करीब 66 हजार रुपये) रखी गई है. चुनिंदा देशों में इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी. भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News