menu-icon
The Bharatvarsh News

एक ही जगह कैसे देखें PhonePe, GPay और Paytm की हिस्ट्री? जानिए पेमेंट ट्रांजैक्शन चेक करने का आसान तरीका

हर ऐप की पासबुक और हिस्ट्री अलग-अलग टटोलने में अच्छा-खासा समय बर्बाद होता है। अगर आप भी इस बिखरे हुए लेनदेन की समस्या से परेशान हैं, जानिए इसे चेक करने का आसान तारीका।

Calendar Last Updated : 23 August 2026, 02:05 PM IST
Share:

नई दिल्ली: डिजिटल दौर में आज के समय अधिकांश लोग किसी एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप पर निर्भर नहीं रहते हैं। सहूलियत और ऑफर के हिसाब से कभी Paytm से पेमेंट हो जाती है, तो कभी PhonePe या Google Pay का इस्तेमाल कर लिया जाता है। हालांकि, इस तरीके से दैनिक कामकाज तो आसान हो जाते हैं, लेकिन महीने के आखिर में अपने कुल खर्च का हिसाब लगाना काफी सिरदर्द बन जाता है। हर ऐप की पासबुक और हिस्ट्री अलग-अलग टटोलने में अच्छा-खासा समय बर्बाद होता है। अगर आप भी इस बिखरे हुए लेनदेन की समस्या से परेशान हैं, तो अब भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की UPI सर्विस की मदद से इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया जा सकता है।

Paytm ऐप से इस तरह देखें सभी ऐप्स की हिस्ट्री

अपने अलग-अलग UPI ऐप्स से किए गए लेनदेन का ब्योरा एक ही स्थान पर पाने के लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन पर Paytm ऐप खोलना होगा। ऐप खुलते ही सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद स्क्रीन पर सामने आने वाले UPI एंड पेमेंट सेटिंग्स वाले सेक्शन का चयन करें। 
इस पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर UPI हेल्प का विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, ब्राउजर के माध्यम से सीधा NPCI का आधिकारिक पोर्टल ओपन हो जाता है।

एक ही जगह मिलेगी सभी UPI ट्रांजैक्शन की डिटेल 

आगे की प्रक्रिया में अपनी UPI आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें। सुरक्षा जांच के तहत आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। सत्यापन होते ही आपको ट्रांसक्शन हिस्ट्री का विकल्प चुनना होगा और अपने संबंधित बैंक अकाउंट के अंतिम चार डिजिट दर्ज करने होंगे। जानकारी सबमिट करते ही कंटिन्यू बटन दबाते ही आपके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से किए गए भुगतानों की पूरी सूची एक साथ स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्पेंड एनालिसिस से समझें अपने हर एक रुपये का गणित

यह सुविधा केवल लेनदेन की सूची दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसी पेज पर यूजर्स के लिए स्पेंड एनालिसिस की सुविधा भी दी गई है। यह फीचर आपके पूरे महीने भर के डिजिटल खर्चों का बारीकी से वर्गीकरण कर देता है। उदाहरण के तौर पर, आपने महीने में दवाइयों, कपड़ों या राशन पर कितना पैसा खर्च किया, यह सब अलग-अलग श्रेणियों में बंट जाता है। इससे हर जगह अलग से डायरी या नोट रखने का झंझट खत्म हो जाता है और केवल एक क्लिक में किसी भी महीने का बजट समझ में आ जाता है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है जो रोजाना मल्टीपल ऐप्स से ट्रांजैक्शन करते हैं। यदि कोई यूजर सिर्फ एक ही पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उसे ऐप के अंदर ही सारी जानकारी मिल जाती है। डिजिटल भुगतानों को ट्रैक करने का यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें मुश्किल से पांच मिनट का समय लगता है।

सम्बंधित खबर

Recent News