menu-icon
The Bharatvarsh News

भेड़िये की दहशत में पश्चिमी यूपी, बुजुर्ग महिला समेत चार पर हमला, अलर्ट जारी

UP News: यूपी के बेहराइच में भेड़िये का आतंक खत्म नहीं हुआ था कि यूपी के पूर्वी में दहशत देखने को मिल रही है. संभल जिले में भेड़िया ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया है. जिससे गांव में डर का माहौल बन रहा है. खतरे को देखते हुए लोगों को जिलाअधिकारियों ने अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही लोगों को घर से जरूरी काम पर बाहर निकलने के निर्दश दिए हैं.

Calendar Last Updated : 08 September 2024, 11:47 AM IST
Share:

UP News: यूपी के बहजोई के गांव श्यौराजपुर की मढ़ैया निवासी 60 साल की महिला माया देवी को भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया. परिजन घायल महिला को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. जिसके बाद वहा के लोगों को जिला अधिकारियों ने लोगों को अलर्ट कर दिया है. 

घायल महिला के बेटे खूबाराम ने बताया कि उसकी मां शनिवार की शाम को घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत पर गई थी. लेकिन तभी अचानक भेड़िये ने उसकी मां पर हमला कर दिया. शोर सुनकर आसपास चारा काट रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भेड़िया खेतों की ओर भाग गया. 

महिला अस्पताल में भर्ती

मिली हुई जानकारी के अनुसार जिस समय महिला पर हमला हुआ था वो उस समय बेटी को दवा दिलाने गया था. घर आकर जानकारी मिली कि मां को  इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास कि महिला का सीधा हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है. जख्म को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो जानवर ने  तेज धार दातों वाले  जानवर ने काटकर महिला को घायल किया है. ये जानवर भेड़िया भी हो सकता है, फिल्हाल महिला के उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है. 

एक महिला- दो किशोरिया भी घायल

श्यौराजपुर की मढ़ैया में भेड़िया ने हमला कर माया देवी के अलावा एक अन्य करीब 45 वर्षीय महिला रामबेटी और दो किशोरियों आशा व चंचल को भी घायल कर दिया है. गांव में भेड़िया के हमले के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं.

महिला को खेत के अंदर खींच रहा था भेड़िया

घायल हुई महिला के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि मां से जानकारी मिली, तो पता चला कि भेड़िया ने हमला कर मां को खेत में गिरा लिया था और दो तीन बार पकड़कर खेत की ओर खींचा. वो तो भेड़िया की ओर लगातार हाथ पैर चला रही थी और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, तो भेड़िया खेतों की ओर बाजर की फसल थी, अगर भेड़िया मां को खेतो में ले जाता, तो तलाश करना भी मुशकिल होता.

सम्बंधित खबर

Recent News