menu-icon
The Bharatvarsh News

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से अब तक 57 की मौत, सीएम एमके स्टालिन का बड़ा एलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो चुकी है. जिला प्रशासन ने आज इसकी जानकारी दी. करीब 156 लोगों का अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कल्लाकुरिची मेडिकल अस्पताल में 110 लोगों का इलाज अभी चल रहा है.

Calendar Last Updated : 24 June 2024, 04:48 PM IST
Share:

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो चुकी है. जिला प्रशासन ने आज इसकी जानकारी दी. करीब 156 लोगों को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कल्लाकुरिची मेडिकल अस्पताल में 110 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 12 लोगों को पुडुचेरी में भर्ती कराया गया, वही 20 लोगों का सलेम और 4 का विल्लुपुरम सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

 5 लाख रुपये डिपॉजिट

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वालों के बच्चों की शिक्षा और छात्रावास का खर्च उठाएगी. जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, उन्हें सरकार 18 साल की उम्र तक 5 हजार रुपये महीने सहायता प्रदान करेगी. बच्चों के नाम पर 5 लाख रुपये तुरंत डिपॉजिट के रूप पर जमा किया जाएगा.

सीएम स्टालिन ने कहा कि नाबालिग के 18 साल होते ही वह ब्याज समेत इस पैसे को निकाल सकता है. जिन बच्चों ने माता-पिता में से किसी एक को खो दिए, उन बच्चो के नाम पर 3 लाख रुपये डिपॉजिट के तौर पर जमा किए जाएगे. साथ ही सभी कल्याणकारी परियोजनाओं में बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी.

सीबी-सीआईडी जांच के आदेश

वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले की सीबी-सीआईडी (CB-CID) जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना के बाद जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है. एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है. जबकि कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना और कई बड़े पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. वही रजत चतुर्वेदी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News