menu-icon
The Bharatvarsh News

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1353 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों की कुल कीमत (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते के 450 लाख करोड़ रुपये से घटकर सोमवार को 441 लाख करोड़ रुपये रह गई. यानी एक ही दिन में निवेशकों की जेब से करीब 9 लाख करोड़ रुपये गायब हो गए.

Calendar Last Updated : 09 March 2026, 05:07 PM IST
Share:

नए हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. सोमवार, 9 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. हालात ये बने कि एक तरफ जहां सेंसेक्स 1353 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों को एक ही दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया.

बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो सेंसेक्स 77,056 के स्तर पर खुला और दिन भर की खरीद-बिक्री के बाद यह 1.71 प्रतिशत यानी करीब 1353 अंकों की गिरावट के साथ 77,566 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 की बात करें तो इसने 23,868 पर ओपनिंग ली और 1.73 प्रतिशत (422 अंक) फिसलकर 24,028 के स्तर पर क्लोजिंग दी. बाजार के लाल निशान पर बंद होने का मतलब है कि ज्यादातर शेयरों के दाम गिरे, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ.

मिडिल ईस्ट का बाजार पर असर

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू रही हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. जब तेल महंगा होता है, तो देश को सामान खरीदने और बेचने में दिक्कत होती है, कंपनियों का मुनाफा घटता है और महंगाई बढ़ती है. इस डर से निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे बाजार लुढ़क गया.

निवेशकों के 9 लाख करोड़ स्वाहा

बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों की कुल कीमत (मार्केट कैप) पिछले हफ्ते के 450 लाख करोड़ रुपये से घटकर सोमवार को 441 लाख करोड़ रुपये रह गई. यानी एक ही दिन में निवेशकों की जेब से करीब 9 लाख करोड़ रुपये गायब हो गए.

इन शेयरों में आई जबरदस्त गिरावट

इस गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनमें तेजी देखी गई. सबसे ज्यादा फायदा विप्रो (Wipro) को हुआ, जिसके शेयर करीब 1.72% चढ़े. रिलायंस, अपोलो हॉस्पिटल और इंफोसिस में भी हल्की बढ़त रही.

लेकिन नुकसान झेलने वालों की लिस्ट लंबी रही. सबसे बुरा हाल टाटा मोटर्स का रहा, जिसके शेयर 5.35% लुढ़क गए. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी 4 से 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

सम्बंधित खबर

Recent News