Courtesy: Instagram
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आईं. इनमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल थे, जो एक साथ पहुंचे और शादी के मंडप में प्रवेश करने से पहले कुछ देर के लिए फोटो खिंचवाई. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी शादी में आए.
मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंधन में बंध चके हैं. दोनो एक दूसरे को कई सालों से जानते थे. सचिन तेंदुलकर का सानिया के दादा रवि घई के साथ लंबे समय से संबंध रहा है, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं. बता दें जहां अर्जुल एक क्रिकेट करियर में अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सानिया एक पालतू स्पा व्यवसाय (pet spa business) के रूप में पहचान बनाई है.
इस शादी में ऐश्वर्या लंबे समय के बाद अभिषेक बच्चन के साथ एक साथ नजर आई हैं. एश्वर्या ने इस दौरान नीले रंग का अनारकली सूट पहना था, वहीं अभिषेक काले कुर्ते में नजर आए. इस खूबसूरत जोड़े ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं. इससे पहले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी समारोह में पारंपरिक पोशाक में नजर आए थे.
गौरतलब है कि इस जोड़े ने 13 अगस्त, 2025 में ही मुंबई में एक निजी समारोह में सगाई की थी. जिसमें केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. सगाई की खबर काफी बाद में सार्वजनिक हुई थी.
कहा जाता है कि अर्जुन और सानिया की पहली मुलाकात अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के माध्यम से हुई थी. सारा सानिया की अच्छी दोस्त हैं. उनके कारण सानिया और अर्जुन अक्सर मिलते थे. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. बाद में ये दोस्ती रिश्ते में बदल गई.