menu-icon
The Bharatvarsh News

बादशाह की दूसरी शादी में भी दरार? ईशा रिखी का भावुक पोस्ट वायरल, रोता चेहरा देख फैंस हुए परेशान

रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं. ईशा की भावुक पोस्ट और क्रिप्टिक कैप्शन के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Calendar Last Updated : 23 July 2026, 01:51 PM IST
Share:

नई दिल्ली: रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. कुछ महीने पहले ही उनकी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी की खबरें सामने आई थी. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर ज्यादा नहीं दिखाया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ईशा रिखी की एक भावुक पोस्ट ने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है.

भावुक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

ईशा रिखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो कोलाज साझा किया, जिसमें शादी और साथ बिताए गए कई खास पल नजर आए. वीडियो में एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें ईशा भावुक दिखाई दे रही हैं और बादशाह उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "हर तूफान एक सीख है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है." इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने और टूटे दिल का इमोजी भी शेयर किया. यही पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

फैंस ने पूछे रिश्ते को लेकर सवाल

ईशा की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए. कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, जबकि कुछ ने उम्मीद जताई कि यह सिर्फ एक भावनात्मक पोस्ट हो और रिश्ते में कोई परेशानी न हो. हालांकि, बादशाह ने अब तक इस पोस्ट या अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में रिश्ते में अनबन की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि बादशाह और ईशा रिखी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते. इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

बादशाह की दूसरी शादी की चर्चा

बताया जाता है कि ईशा रिखी के साथ बादशाह की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से विवाह किया था. दोनों का साल 2020 में तलाक हो गया था. उनकी एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ विदेश में रहती है. एक पुराने इंटरव्यू में बादशाह ने पहली शादी टूटने की वजह सांस्कृतिक मतभेद और आपसी तालमेल की कमी को बताया था.

सम्बंधित खबर

Recent News