menu-icon
The Bharatvarsh News

'राम भगवान हैं या इंसान?' रणबीर के सवाल ने छेड़ी लंबी बहस, कुमार विश्वास ने साझा किया किस्सा

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक इंवेट में रणबीर कपूर कुमार विश्वास से बेहद सहज अंदाज में पूछा, "सर, एक बात पूछनी है... राम भगवान हैं या मनुष्य?" इस सवाल के बाद दोनों के बीच करीब एक घंटे तक भगवान राम के जीवन, उनके आदर्शों और उनके स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई.

Calendar Last Updated : 19 July 2026, 03:23 PM IST
Share:

नई दिल्ली: निर्देशक नितेश तिवारी की मच वाइटेड फिल्म 'रामायण' के खास प्रीव्यू कार्यक्रम में अभिनेता रणबीर कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव सामने आया है. बता दें, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस इवेंट में कवि और गीतकार डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर अपने किरदार को लेकर बेहद गंभीर थे और उसे पूरी गहराई से समझने की कोशिश कर रहे थे.

कुमार विश्वास ने क्या कहा 

कुमार विश्वास ने कहा कि फिल्म की तैयारी के दौरान रणबीर अक्सर उनसे फोन पर बातचीत करते थे और भगवान राम के व्यक्तित्व से जुड़े कई सवाल पूछते थे. उनके मुताबिक, अभिनेता की जिज्ञासा सिर्फ संवाद या अभिनय तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह चरित्र के मूल स्वरूप को भी समझना चाहते थे. उन्होंने एक खास पल शेयर करते हुए बताया कि एक दिन रणबीर कपूर ने उनसे बेहद सहज अंदाज में पूछा, "सर, एक बात पूछनी है... राम भगवान हैं या मनुष्य?" इस सवाल के बाद दोनों के बीच करीब एक घंटे तक भगवान राम के जीवन, उनके आदर्शों और उनके स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई.

रणवीर ने कहा 'राम सब कुछ हैं'

कुमार विश्वास ने बताया कि बातचीत खत्म होने के बाद उन्होंने रणबीर से पूछा कि अब उनकी समझ में क्या आया. इस पर रणबीर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अब मैं समझ गया हूं... राम सब कुछ हैं."  कुमार विश्वास के अनुसार, यह जवाब दर्शाता है कि रणबीर ने अपने किरदार को केवल निभाने की नहीं, बल्कि उसे आत्मसात करने की कोशिश की है.

कुमार विश्वास और बाबा रामदेव की दिखी नोकझोंक 

इवेंट के दौरान मंच पर कुमार विश्वास और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. कुमार विश्वास ने मजाकिया अंदाज में बाबा रामदेव के बड़े कारोबारी साम्राज्य का जिक्र किया, जिस पर बाबा रामदेव ने भी हंसते हुए चुटीला जवाब दिया. इसके बाद कुमार विश्वास ने भी मजेदार टिप्पणी की, जिससे पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा.

किसका क्या किरदार 

बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. अभिनेता यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. फिल्म के गीत डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत का जिम्मा ए.आर. रहमान और अंतरराष्ट्रीय संगीतकार हांस जिमर ने संभाला है. फिल्म को हाल के वर्षों की सबसे बड़े बजट और मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में माना जा रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News