" />
menu-icon
The Bharatvarsh News

Gold Price Today: सोना स्थिर, चांदी के भाव भी नहीं बदले; खरीदारी से पहले चेक करें कीमतें

लगातार कई दिनों की हलचल के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात और ब्याज दरों की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजर अब अगले बड़े बदलाव पर टिकी है.

Calendar Last Updated : 19 July 2026, 03:44 PM IST
Share:

नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा हो सकता है. पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भी देखने को मिल रहा है. निवेशकों की नजरें वैश्विक हालात और ब्याज दरों पर टिकी हुई हैं, जिसके चलते कीमती धातुओं की कीमतों में पिछले सप्ताह काफी हलचल रही. फिलहाल बाजार में स्थिरता जरूर आई है, लेकिन आगे फिर बदलाव की संभावना बनी हुई है.

छह दिनों की उठा-पटक के बाद आज स्थिर रहा सोना

बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला. 11 जुलाई को कीमतें स्थिर रहने के बाद अगले छह दिनों में बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर कुल 1,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 950 रुपये तक सस्ता हो गया. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक आर्थिक माहौल को प्रभावित किया है. इसके साथ ही अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाओं ने भी निवेशकों की रणनीति बदल दी. चूंकि सोना ब्याज नहीं देता, इसलिए ऊंची ब्याज दरों के माहौल में इसकी मांग पर दबाव देखने को मिलता है.

चांदी की कीमतों में भी नहीं हुआ बदलाव

सोने की तरह चांदी के दाम भी आज स्थिर बने हुए हैं. इससे पहले एक दिन की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया. 11 जुलाई को चांदी की कीमत में प्रति किलो 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी. इसके बाद लगभग पांच दिनों तक कीमतें एक समान बनी रहीं. फिर 17 जुलाई को एक बार फिर 5,000 रुपये की कमी दर्ज की गई. अब लगातार दूसरे दिन बाजार में चांदी के भाव स्थिर हैं.

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

आज दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के ₹2,30,000 है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां एक किलो चांदी की कीमत ₹2,35,900 दर्ज की गई है. यानी देश के प्रमुख महानगरों में चेन्नई में चांदी के लिए सबसे अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News