menu-icon
The Bharatvarsh News

तीसरी शादी पर ट्रोल हुए आमिर खान, दोस्त बोले- 'मैंने उन्हें रोते हुए देखा है'

आमिर खान को अपनी तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. वहीं अब उनके करीबी दोस्त और एक्टर अमीन हाजी ने सामने आकर आमिर का बचाव किया है. अमीन का कहना है कि आमिर ने अपनी जिंदगी में चाहे जितने भी फैसले लिए हों, उन्होंने हमेशा अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी है.

Calendar Last Updated : 16 July 2026, 03:17 PM IST
Share:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं. 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं अब उनके करीबी दोस्त और एक्टर अमीन हाजी ने सामने आकर आमिर का बचाव किया है. उनका कहना है कि लोग आमिर की निजी जिंदगी पर टिप्पणी तो करते हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व और रिश्तों को निभाने के तरीके को समझने की कोशिश नहीं करते. 

पिछले 35 सालों से है आमिर के दोस्त 

एक बातचीत के दौरान अमीन हाजी ने बताया कि वह पिछले करीब 35 वर्षों से आमिर खान को जानते हैं और उन्होंने हमेशा आमिर को शादी जैसे रिश्ते का सम्मान करते हुए देखा है. उनके मुताबिक, कई बार रिश्ते टूटने के बाद लोगों एक-दूसरे के प्रति कड़वापन आ जाता है, लेकिन आमिर ने अपने हर रिश्ते को गरिमा और सम्मान के साथ निभाया है. 

परिवार और बच्चों की प्राथमिकता 

अमीन का कहना है कि आमिर ने अपनी जिंदगी में चाहे जितने भी फैसले लिए हों, उन्होंने हमेशा अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी है. उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके पूर्व परिवारों और बच्चों को किसी भी तरह की कमी महसूस न हो. उनके अनुसार, आमिर के इस पक्ष पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं और केवल उनकी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाना आसान समझते हैं. 

रिशतों के टूटने पर उन्हें टूटते हुए देखा 

उन्होंने यह भी कहा कि आमिर को तीसरी बार प्यार मिलने पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन लोग यह नहीं जानते कि उन्होंने अपने जीवन में भावनात्मक कठिन दौर भी देखे हैं. अमीन के मुताबिक, उन्होंने आमिर को रिश्तों के टूटने के बाद गहरे दुख से गुजरते और भावुक होते देखा है.  उनका मानना है कि किसी भी वैवाहिक रिश्ते के खत्म होने के लिए केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है. 

अमीन हाजी ने यह भी कहा कि आमिर अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं. कई बार इसी डेडिकेशन की व्यक्तिगत कीमत भी चुकानी पड़ती है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति के साथ रहने वाला साथी खुद को अक्सर अकेला महसूस कर सकता है. 

कब हुई थी पहली शादी 

आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं. इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की और दोनों का एक बेटा आजाद है. 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए. अब गौरी स्प्रैट के साथ उनकी नई शुरुआत एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News