menu-icon
The Bharatvarsh News

तीसरी शादी विवाद के बीच आमिर खान पर बड़ा बयान, 5 करोड़ इनाम की बात से मचा बवाल

5 जुलाई को हुई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी के बाद से ही लगातार लोगों के अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही. इसी बीच परमहंस आचार्य ने एक्टर को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है.

Calendar Last Updated : 15 July 2026, 01:50 PM IST
Share:

मुंबई: 5 जुलाई को हुई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी के बाद से ही लगातार लोगों के अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही. एक तरफ़ जहां कुछ लोग एक्टर शादी को 'लव जिहाद' बता रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर हिंदू धर्म की महिलाओं संग विवाह करने चलते बजंरग दल द्वारा भी विरोद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस्लाम धर्म के अनुसार, आमिर खान को फतवा भी जारी किया गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेस राणे द्वारा आमिर खान को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का टैग दिया गया है.

वहीं अब आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर हो रहे विवाद के बीच अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

परमहंस आचार्य ने क्या कहा? 

समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान परमहंस आचार्य ने आमिर खान के निजी जीवन और उनकी शादियों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि ठइस उम्र में जब उनके मरने का समय है तो वो लोगों को सिर्फ लव जिहाद का संदेश दे रहे है". इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "जिस तरह उन्होंने तीन शादियां की और वो भी  तीनों हिंदू लड़कियों से, नितेश राणे जी ने जो आरोप लगाया है वो हकीकत है. ऐसे लोगों को तो जहां कहीं भी मिलें उन्हें तुरंत मार देना चाहिए. ये लोग समाज के अपराधी हैं और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं."

5 करोड़ के इनाम की घोषणा 

बता दें, परमहंस आचार्य ने अपने बयान में एक ऐसी बात भी कही, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा "जो भी किसी भी तरह से आमिर खान को टपका देगा, मैं उसको पांच करोड़ रुपये का इनाम दूंगा. इसके साथ ही उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे" 

परमहंस आचार्य के इस विवादित बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया है, जबकि कुछ लोग इसके समर्थन में भी अपनी राय रख रहे हैं. फिलहाल आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

आमिर खान तीसरी शादी 

आमिर खान ने 5 जुलाई को गोरी स्प्रैट संग अपने घर में आयोजित समारोह के दौरान रजिस्टर मैरिज की, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ एक्टर के बच्चे भी इस अवसर का हिस्सा बनें. एक्टर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जबकी उनकी दूसरी पत्नि का नाम किरण राव था. हालांकि दोनों पत्नियों से तलाक के बाद भी आमिर अपनी  दोनों एक्स वाइफ के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते है. वहीं इस विवाद को लेकर आमिर क्या प्रतिक्रिया देते है, सभी की नजरे इसी बात पर टिकी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News