menu-icon
The Bharatvarsh News

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद, बेटे का जन्मदिन अकेले मनाते दिखीं नताशा

खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी के साथ अब पूरी तरह से अलग हो चुके हैं. इसके बाद बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्मदिन आज यानी 30 जुलाई को नताशा सर्बिया में मना रही हैं. वहीं दूसरी तरफ हार्दिक ने भी बेटे के लिए एक पोस्ट डाला है, जिसमें वह भावुक दिखाई दे रहे हैं.

Calendar Last Updated : 30 July 2024, 08:38 PM IST
Share:

हार्दिक पांड्या बीते 18 जुलाई को अपनी पत्नी नताशा के साथ तलाक की घोषणा कर चुके हैं. दोनों पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके लोगों को कहा था कि बीते 4 साल तक शादीशुदा रहने के बावजूद अब दोनों अपना अलग- अलग रास्ता चुन रहे हैं. वह अपनी-अपनी जिंदगी में अब अलग रहकर आगे बढ़ने को पूरी तरह से तैयार हैं. तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद ही नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ वापस अपने देश सर्बिया जा चुकी हैं. वहीं वर्तमान समय में इन दिनों नताशा और अगस्त्य सर्बिया में मौजूद हैं.

30 जुलाई को है बेटे का बर्थडे 

आपको बता दें कि आज यानी 30 जुलाई को हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्मदिन है. अगस्त्य वर्तमान समय में मां नताशा के साथ सर्बिया में अपना बर्थडे मना रहे हैं. जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, उन्होंने अपने बेटे की कई तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं कि ‘हैप्पी बर्थडे माई बूबा. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं’.

हार्दिक ने भी पोस्ट कर दी बधाई

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी अपने बेटे के बर्थडे पर एक पोस्ट साझा की है. क्रिकेटर के पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने बेटे को लेकर बहुत भावुक हैं. वह पोस्ट में लिखते हैं कि ‘तुम मुझे हर एक दिन आगे बढ़ने की हिम्मत देते हो, मेरे हर एक अच्छे और बुरे चीज के साथी रहे तुमको जन्मदिन की बहुत सारी बधाई. मेरा दिल, मेरे अगस्त्या, मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं ये शब्दों में बताना मुश्किल है. उनके इस तरह के प्यार भरे पोस्ट से समझा जा सकता है कि वह अपने बेटे के इस स्पेशल डे पर उसे कितना मिस कर रहे हैं. वहीं तलाक के बाद अगस्त्य पांड्या अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में जीवन-यापन कर रहे हैं.  

सम्बंधित खबर

Recent News