Courtesy: ANI
नई दिल्ली: किसी महान कलाकार का जाना सिर्फ एक व्यक्ति की विदाई नहीं होता, बल्कि एक पूरे युग के समाप्त होने जैसा होता है. दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन के साथ हिंदी सिनेमा की वो धुन थम गई, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों को छुआ. उनकी विदाई ने न सिर्फ संगीत जगत को शोक में डुबोया दिया है, बल्कि उनकी और उनकी बहन लता मंगेशकर के रिश्ते को लेकर चली आ रही चर्चाओं पर भी एक विराम लगा दिया है.
92 साल की उम्र में आशा भोसले का मुंबई में निधन हो गया. उन्हें 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में मंगलवार को उनके बेटे आनंद भोसले ने आशा भोसले के निधन की पुष्टि की और बताया कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में 13 अप्रैल को किया जाएगा.
Asha Bhosle breathed her last today in Breach Candy Hospital. She passed away due to multi-organ failure: Dr Pratit Samdani, Breach Candy Hospital https://t.co/enJlEizboY
— ANI (@ANI) April 12, 2026
आशा भोसले और लता मंगेशकर ने मिलकर भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. दोनों की आवाजें अलग होते हुए भी उतनी ही प्रभावशाली थीं. जहां लता की गायकी को शुद्धता और भावनात्मक गहराई के लिए जाना जाता था, वहीं आशा अपनी बहुमुखी शैली और एक्सपैरिमेंटलिजम के लिए प्रसिद्ध थीं.
दोनों बहनों के रिश्ते को अक्सर प्यार और कॉम्पटीशन के के साथ देखा जाता है था. हालांकि इंडस्ट्री में उनके बीच प्रतिद्वंद्विता की कई कहानियां चर्चा में रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी इन बातों को खुलकर स्वीकार नहीं किया. आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग अफवाहें फैलाते थे, लेकिन हम बहनों का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहा.
शुरुआत में आशा भोसले की आवाज अपनी बहन से मिलती-जुलती थी, लेकिन एक घटना ने उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने अपनी गायन शैली में बदलाव किया और वेस्टर्न म्यूजिक, गजल और कव्वाली जैसे अलग-अलग रूपों में खुद को ढाला. इन सबके बाद जो आशा भोसले उबरकर आईं उसने पूरी दुनिया पर राज किया.