Courtesy: X
मुंबई: आज के समय में सोशल मीडिया पर एक छोटी सी चूक भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. ऐसा ही कुछ सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ हुआ. बीती शाम दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया, जिसके शोक में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. भले ही उन्होंने ये शोक में डाला हो लेकिन बाद में यही पोस्ट उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गया.
दरअसल, अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी, लेकिन गलती से उन्होंने उनकी बहन लता मंगेशकर की तस्वीर साझा कर दी.
आथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की जगह फोट पोस्ट कर दी और उन्हें श्रद्धांजली दी. हालांकि जैसे ही उन्हें उनकी गलती का एहसाल हुआ, उन्होंने पोस्ट तुरंत हटा दी और सही तस्वीर के साथ नई स्टोरी शेयर की. जैसे ही यूजर्स की नजर इस पर पड़ी, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
भले ही अथिया शेट्टी ने पोस्ट डिलीट कर दिया हो लेकिन तब तक बहुत तेज हो चुकी थी. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था. कई यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए इसे लापरवाही बताया. तो कुछ की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी थीं, जहां लोगों ने उनकी समझ पर सवाल उठाए.
एक यूजर ने आथिया को ट्रोल करते हुए लिखा कि, 'अथिया शेट्टी खूबसूरत तो हैं लेकिन उनमें दिमाग नहीं. उन्होंने दिवंगत आशा भोसले की जगह दिवंगत लता मंगेशकर की तस्वीर के साथ स्टोरी पोस्ट की. नेपो किड्स बिना मेहनत या संघर्ष के किसी भी तरह से प्रासंगिक बनना चाहते हैं.'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अथिया शेट्टी ने अभी तक इस पूरी घटना पर कोई सफाई नहीं दी है. उन्होंने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया.
Athiya Shetty Is Beauty Without Brains
— Vidhi (@vidhisharmx) April 12, 2026
She posted a story with photo of Late Lata Mangeshkar instead of Late Asha Bhosle.
Nepo kids just want to be relevant somehow, without hardwork or struggle and that's why their movies flop and they make such blunders. https://t.co/hy3KvJwUUo pic.twitter.com/4TXjZ0SJJ3
Athiya Shetty gone mad
— Mohit (@Warlockmohit) April 12, 2026
She uploaded a picture of Lata Mangeshkar instead of Asha Bhosle. 😭 pic.twitter.com/bKCZPBAjjG