menu-icon
The Bharatvarsh News

Bollywood: शिव के रूप में दिखेंगे खिलाड़ी कुमार, OMG 2 के टीजर की रिलीज डेट का एलान

OMG 2: साल में सर्वाधिक फिल्में देने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली नई फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं. अक्षय कुमार की नई फिल्म ओह माय गॉड 2 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है. अक्षय ने […]

Calendar Last Updated : 18 September 2023, 03:01 PM IST
Share:

OMG 2: साल में सर्वाधिक फिल्में देने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली नई फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं. अक्षय कुमार की नई फिल्म ओह माय गॉड 2 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है. अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फिल्म के टीजर के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है.

बता दें कि OMG 2 का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो जाएगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं. अक्षय ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें काले वस्त्रों में लंबी जटाओं के साथ उन्हें देखा जा सकता है. मस्तक पर चंदन और भभूत लगी हुई है और गले में कंठी की माला पहने हुए हैं. कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की और फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई.

बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी. इससे पहले 11 जुलाई को इस फिल्म का टीजर भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ओह माय गॉड 2 का टीजर थिएटर में मिशन इम्पॉसिबल के साथ रिलीज होगा.

मीडिया रोपोर्टस के मुताबिक ये फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित होगाी. फिल्म कथित तौर पर कोर्ट रूम ड्रामा होगी, जिसमें एक नागरिक कोर्ट में जाता है, और स्कूलों में यौन शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग करता है.

सम्बंधित खबर

Recent News