menu-icon
The Bharatvarsh News

रिलीज के 18वें दिन बाद 'धुरंधर 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, संजय दत्त की गालियों को किया म्यूट; जानें क्यों हुआ बदलाव

रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों को बांधे रखा. लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म के थिएट्रिकल प्रिंट्स में कुछ बदलाव किए गए हैं.

Calendar Last Updated : 06 April 2026, 08:02 PM IST
Share:

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अब 1600 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है, लेकिन रिलीज के बाद कुछ बदलावों ने सबका ध्यान खींच लिया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने दुनिया भर में 1600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म की सफलता ने सभी को हैरान कर दिया है.

रिलीज के 18वें दिन बाद 'धुरंधर 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों को बांधे रखा. लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म के थिएट्रिकल प्रिंट्स में कुछ बदलाव किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट देते हुए कुछ हिंसक सीन ट्रिम करने और गालियों को म्यूट करने के निर्देश दिए थे. 

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाथरूम सीन के दौरान कैमरामैन की झलक दिखने की शिकायत आई थी. इसे देखते हुए फिल्ममेकर्स ने अपडेटेड प्रिंट जारी कर दिया. खास बात यह है कि संजय दत्त के किरदार चौधरी असलम द्वारा ली गई गालियां अब म्यूट कर दी गई हैं. लियारी गैंग वॉर सीन में उनकी कुछ डायलॉग्स को बिप साउंड से बदल दिया गया है. इसके अलावा राकेश बेदी के पेडीक्योर सीन वाली गाली और 'आरी आरी' गाने के फाइटिंग सीक्वेंस में एक कैरेक्टर की गाली भी म्यूट हो गई है.

फिल्म के मेकर्स का कहना है कि CBFC ने क्लियरेंस दे दिया था, लेकिन ऑडियंस फीडबैक में कुछ दर्शक गालियों की वजह से असहज महसूस कर रहे थे. बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए ये छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं. नया प्रिंट कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है और बदलाव इतने सूक्ष्म हैं कि ज्यादातर दर्शकों को शायद ही नजर आए. फैंस में मिक्स्ड रिएक्शन है. कुछ लोग कह रहे हैं कि गालियां फिल्म के रफ एंड टफ मूड का हिस्सा थीं, तो वहीं दूसरे इसे परिवार के साथ देखने लायक बनाने का अच्छा कदम मान रहे हैं. 

कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' अभी भी थिएटर्स में धांसू कमाई कर रही है और एक्शन सीक्वेंस, स्टोरी ट्विस्ट और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ बटोर रही है. बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की सख्ती अक्सर चर्चा में रहती है. 

सम्बंधित खबर

Recent News