menu-icon
The Bharatvarsh News

टला 'धुरंधर 2' का ट्रेलर! होली पर नहीं इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म धुरंधर का सीक्वल कुछ दिनों में रिलीज होने वाला है. फिल्म का ट्रेलर होली पर रिलीज होने वाला था लेकिन अब इसे टालकर दिया गया है.

Calendar Last Updated : 03 March 2026, 02:03 PM IST
Share:

नई दिल्ली: पिछले साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. फिल्म का पहला पार्ट जितना चर्चित और हिट था उसी प्रकार फिल्म का दूसरा पार्ट भी फैंस के बीच चर्चाओं में बना हुआ है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे इसे लेकर हलचल तेज होती जा रही है. 

2025 में धुरंधर को मिली सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणबीर सिंह एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब फैंस में फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को लेकर चर्चा बनी हुई है. 

19 मार्च को होगी फिल्म रिलीज

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज जैसे प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बावजूद छुट्टियों के दौरान फिल्म के लॉन्च को लेकर रणनीतिक चुप्पी साध रखी है क्योंकि वे फुटेज के आधिकारिक रूप से रिलीज होने पर एक बड़ा प्रभाव डालना चाहते हैं.

ट्रेलर रिलीज में बदलाव

कुछ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पहले ट्रेलर को 3 मार्च को होली से ठीक एक दिन पहले रिलीज करना था, लेकिन अब इसे 6 मार्च 2026 तक के लिए टाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने वीएफएक्स सीन्स को अंतिम रूप देने और साउंड मिक्सिंग में बेहतरीन गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है. संगीत और बैकग्राउंड स्कोर पर शशवत सचदेव काम कर रहे हैं.

235 मिनट की फिल्म है 'धुरंधर 2'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म की अवधि करीब 235 मिनट बताई जा रही है, जो इसे हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल कर सकती है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माध्वन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला टॉक्सिक से माना जा रहा है. ऐसे में ट्रेलर की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि यह सीक्वल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितना बड़ा धमाका करता है.

सम्बंधित खबर

Recent News