menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही डंकी, फिल्म ने 7 दिनों में किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 7 Worldwide: डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ-साथ दुनिया भर में भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Calendar Last Updated : 28 December 2023, 10:50 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही डंकी
  • फिल्म ने 7 दिनों में किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 7 Worldwide: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का  बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बता दें, कि डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ-साथ दुनिया भर में भी शानदार कमाई कर रही है.  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

डंकी का 7 दिनों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

डंकी ने अपने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड पर 58 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन 103.4 करोड़, तीसरे दिन 157.22 करोड़ और चौथे दिन 211.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अपने 5वें दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में  256.40 करोड़ और  6वें दिन 283.13 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं डंकी का 7 वें दिन  का भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. बता दें, कि डंकी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर जनकारी साझा की है कि फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में  कुल 300  करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 

फिल्म की स्टोरी 

डंकी चार दोस्तो की लंदन जाने के सपने की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में इमोशन भी हैं, कॉमेडी भी और फुल ड्रामा भी है. वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू,विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाया है.

राष्ट्रपति भवन में दिखाई गई थी फिल्म 

शाहरुख खान की फिल्म डंकी  का निर्देशन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है. फिल्म को लेकर  फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं. वहीं रिलीज के बाद 'डंकी' को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले थे. साथ ही फिल्म की राष्ट्रपति भवन में  स्क्रीनिंग की गई थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News