menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही डंकी, फिल्म ने 6 दिनों में किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 6 Worldwide: डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. इससे पहले अभिनेता की दो फिल्म पठान और जवान रिलीज हुई थी. हालांकि डंकी, का कलेक्शन पठान और जवान की तरह शानदार नहीं है.

Calendar Last Updated : 27 December 2023, 09:13 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही डंकी
  • फिल्म ने 6 दिनों में किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 6 Worldwide: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है. फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा गया था. बता दें, कि डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. इससे पहले अभिनेता की दो फिल्म पठान और जवान रिलीज हुई थी. हालांकि डंकी, का कलेक्शन पठान और जवान की तरह शानदार नहीं है.

वहीं इस बीच बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' की एंट्री ने भी 'डंकी' की कमाई पर असर डाला है. लेकिन इन सब के बाद भी डंकी ने दुनियाभर (वर्ल्डवाइड) में ठीक-ठाक कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

डंकी का 6 दिनों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

डंकी ने अपने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड पर 58 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन 103.4 करोड़, तीसरे दिन 157.22 करोड़ और चौथे दिन 211.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अपने 5वें दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में  256.40 करोड़ की कमाई की थी. इस बीच फिल्म के 6वें दिन का भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. बता दें, कि डंकी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर जनकारी साझा की है कि फिल्म ने 6 दिनों में दुनियाभर में  कुल 283.13 करोड़ की कमाई कर ली है. 

शाहरुख-तापसी की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे दर्शक 

डंकी का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी ने किया है. इस मूवी के द्वारा शाहरुख और हिरानी ने पहली बार एक साथ काम किया है. शाहरुख फिल्म में लीड रोल में दिखाई दिए हैं. उनके साथ तापसी पन्नू की केमिस्ट्री दिखाई गई है जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

यह है फिल्म की स्टोरी 

डंकी चार दोस्तो की लंदन जाने के सपने की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में इमोशन भी हैं, कॉमेडी भी और फुल ड्रामा भी है. वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू,विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाया है.

सम्बंधित खबर

Recent News