menu-icon
The Bharatvarsh News

'गुंटूर कारम' और 'सालार' से क्लैश के बीच ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'डंकी', दुनियाभर में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 25 Worldwide: प्रभास की फिल्म से क्लैश के बाद भी डंकी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से अधिक का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड पर भी फिल्म ने 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

Calendar Last Updated : 15 January 2024, 09:15 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • 'गुंटूर कारम' और 'सालार' से क्लैश के बीच ताबड़तोड़ कमाई कर रही डंकी
  • दुनियाभर में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 25 Worldwide: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस  पर जमकर धमाल मचा रही है. मूवी हर दिन करोड़ रुपए का कारोबार कर रही है. साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की फिल्म से क्लैश के बाद भी डंकी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से अधिक का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड पर भी फिल्म ने 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं. 

डंकी 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस दौरान मूवी को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं. इस बीच फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मूवी के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े  को जारी किया है.  प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अनुसार डंकी ने 25 दिनों  में 460.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 

सालार के साथ क्लैश के बाद भी बनाए ये रिकार्ड

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी का साउथ एक्टर प्रभास  की फिल्म सालार के साथ क्लैश भी हुआ था. इस दौरान ऐसा कहा जा रहा था कि सालार की दस्तक से डंकी की कमाई पर असर पड़ेगा, लेकिन उसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. यहां तक कि 'डंकी' शाहरुख खान के करियर की वर्ल्डवाइड पर सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. 

महेश बाबू की गुंटूर कारम' भी नहीं हिला पाई 'डंकी' की नीव 

बता दें, कि 12 जनवरी को साउथ की कई फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में अपनी दस्तक दी थी. इनमें साउथ स्टारर महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंटूर कारम' भी शामिल थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर रही है. लेकिन इसका असर 'डंकी' की कमाई पर बिल्कुल देखने को नहीं मिला, और शाहरुख खान की फिल्म अब भी दमदार कमाई कर रही है.

'डंकी' की स्टारकास्ट

'डंकी' के स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में है. उनके साथ तापसी पन्नू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वहीं विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म में दिखाई दिए हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News