menu-icon
The Bharatvarsh News

‘गुंटूर कारम’ पर दिखा 'हनु मान' का असर, महेश बाबू की फिल्म का लगातार घट रहा कलेक्शन

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 8: ‘गुंटूर कारम’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी शानदार कलेक्शन कर रही है. दुनियाभर में मूवी ने 1 हफ्ते के दौरान 180 .85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर 82.08 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था.

Calendar Last Updated : 20 January 2024, 03:12 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • गुंटूर कारम’ पर दिखा 'हनु मान' का असर,
  • महेश बाबू की फिल्म का लगातार घट रहा कलेक्शन

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.  मूवी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस बीच बड़े पर्दे पर क्लेश के बाद भी फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला और मूवी ने जमकर कमाई की. वहीं इस दौरान बीते कुछ दिनों से फिल्म का कलेक्शन लगातार घट रहा है. इसके पीछे की वजह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दूसरी फिल्म हनु मान' के साथ क्लेश होना हैं.  इस बीच फिल्म के आठवें  दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 8वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन 

बता दें कि जिस दिन यह फिल्म रिलीज हुई थी. इसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. फिल्म ने अपने रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली थी.  लेकिन गुंटूर कारम' के सिनेमाघरों में  एक हफ्ता बीतने के बाद इसकी कमाई में लगातार गिरवाट देखने को मिल रही है. इस बीच सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के 8वें दिन की शरुआत कमाई सामने आ गई है. इस दौरान मूवी 3 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 110.90 करोड़ रुपए हो गया है. 

फिल्म ने दुनियाभर में  किया इतना कलेक्शन 

‘गुंटूर कारम’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी शानदार कलेक्शन  कर रही है. दुनियाभर में मूवी ने 1 हफ्ते के दौरान  180 .85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर 82.08 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था.  इस बीच ट्रेंड पंडित मानोबाला ने फिल्म की दुनिया भर की कमाई के आंकड़े  शेयर किए हैं.  जिसके अनुसार महेश बाबू की फिल्म अपने 8वें दिन 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है. 

फिल्म की स्टारकास्ट 

डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर कारम' को एराधाकृष्णन ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News