menu-icon
The Bharatvarsh News

26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा! जानिए क्यों रखा 'वेडिंग ऑफ विरोष' टाइटल

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहा है.

Calendar Last Updated : 23 February 2026, 10:14 AM IST
Share:

नई दिल्ली: लंबे समय से चर्चाओं में रहे रिश्ते पर आखिरकार अब आधिकारिक मुहर लग गई है. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. 

करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को एक अनोखा नाम दिया है  'वेडिंग ऑफ विरोष'. दरअसल विरोष निक नेम फैंस ने उन्हें दिया था. 

फैंस ने दिया विरोष नाम

दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया कि वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 'विरोष' नाम किसी पारिवारिक परंपरा या वेडिंग प्लानर की सलाह से नहीं, बल्कि फैंस के प्यार से जन्मा है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सालों पहले प्रशंसकों ने उनके नामों को जोड़कर 'विरोष' कहा था, जो धीरे-धीरे उनके रिश्ते की पहचान बन गया. अब उसी नाम को उन्होंने अपने जीवन के सबसे खास दिन से जोड़ने का फैसला किया है. रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एस बात की जानकारी दी.

26 फरवरी को होगी शादी!

रश्मिका और विजय की जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद दोनो अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते थे. अब रिपोर्ट है कि दोनों की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है. 

प्रशंसकों को समर्पित नाम

अपने संदेश में विजय और रश्मिका ने लिखा कि, 'जब उन्होंने अपने ये सब कुछ प्लान भी नही किया था, तब से उनके फैंस उनके साथ थे. इसलिए उन्होंने अपने इस मिलन को फैंस के सम्मान में 'वेडिंग ऑफ विरोष' नाम देने का फैसलि लिया. यह कदम उनके और फैंस के बीच एक मजबूत कनेक्शन को दर्शाता है.

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से ऑफ-स्क्रीन रिश्ता

बता दें दोनों ने पहली बार 2018 की सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया. इसके बाद 2019 में डियर कॉमरेड में भी दोनों साथ नजर आए. तब से ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगती आ रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News