menu-icon
The Bharatvarsh News

इंग्लैंड के नए हेड कोच बन सकते हैं राहुल द्रविड़,रिपोर्ट्स ने मचाई हलचल

इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए नए हेड कोच की तलाश जारी है. इस कमान के लिए सबसे मजबूत दावेदारों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम सबसे ऊपर देखने को मिल रहा है.

Calendar Last Updated : 13 July 2026, 01:46 PM IST
Share:


नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट में टेस्ट टीम को लेकर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में सामने आया है. यदि यह फैसला होता है तो द्रविड़ पहली बार किसी विदेशी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं.

राहुल द्रविड़ का नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम के कार्यकाल के बाद नए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. संभावित उम्मीदवारों में राहुल द्रविड़ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. उनके अलावा एंडी फ्लावर, कुमार संगकारा, जस्टिन लैंगर, माइक हेसन और इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि कोचिंग अनुभव और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के मामले में द्रविड़ को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है.

कोच के रूप में शानदार रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है. उनकी कोचिंग में भारत ने 2018 अंडर-19 विश्व कप जीता. इसके बाद उन्होंने भारतीय सीनियर टीम की कमान संभाली और टीम को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं.

उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप अपने नाम किया, जबकि 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंचा. शांत स्वभाव, अनुशासन और तकनीकी समझ के कारण द्रविड़ को दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट कोचों में गिना जाता है.

टेस्ट क्रिकेट में भी रहा शानदार करियर

राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 13,288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. कठिन परिस्थितियों में लंबी पारियां खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें 'द वॉल' की पहचान दिलाई.भार

क्या खत्म होगा बैजबॉल युग?

यदि इंग्लैंड में कोचिंग बदलाव होता है तो इसे बैजबॉल युग के अंत के रूप में भी देखा जा सकता है. ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने आक्रामक टेस्ट क्रिकेट की नई शैली अपनाई थी, लेकिन टीम को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक नहीं पहुंचा सकी.

अब इंग्लैंड की नजर ऐसे कोच पर है, जो टीम को संतुलित रणनीति के साथ लगातार सफलता दिला सके. ऐसे में राहुल द्रविड़ का अनुभव और शांत नेतृत्व शैली इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकती है.

सम्बंधित खबर

Recent News