Courtesy: X (@BCCI)
नई दिल्ली: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। चोट के बाद वापसी करते हुए पंत ने शानदार जुझारूपन दिखाया और 81 गेंदों में 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। पंत भारत के लिए विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। अब उनके नाम घर के बाहर 2515 टेस्ट रन दर्ज हो चुके हैं।
धोनी को पीछे छोड़ बने भारत के नंबर-1 विकेटकीपर
पंत भारत के लिए विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उनके नाम घर के बाहर 2515 टेस्ट रन दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने धोनी के 2496 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विश्व सूची में पंत अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज मार्क बाउचर (2514 रन) को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में अब केवल ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (2634 रन) ही पंत से आगे हैं।
छक्के जड़ने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा
टेस्ट क्रिकेट में लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए मशहूर ऋषभ पंत ने छक्कों के आंकड़ों में भी एक नया मुकाम हासिल किया है। 52 टेस्ट मैचों में 101 छक्के पूरे करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पंत अब टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
इस तालिका में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 107 सिक्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 सिक्स के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। लिया। चोट के बाद वापसी करते हुए पंत ने शानदार जुझारूपन दिखाया और 81 गेंदों में 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
A vital fifty-run stand this between Rishabh Pant and Dhruv Jurel! #TeamIndia sail past 350 in the first innings 👌👌
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/rPAu94tz1M
मजबूत स्थिति में भारत
मैच के पहले दिन हाथ में चोट लगने की वजह से पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि दूसरे दिन उन्होंने वापसी की और मात्र 3 रन के निजी स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए ध्रुव जुरेल (59 नाबाद) के साथ छठे विकेट के लिए 112 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने सारांश जैन (6) का एकमात्र विकेट गंवाकर 112 ओवर में 419 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था, जिसमें पंत 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। पंत भारत के लिए विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। अब उनके नाम घर के बाहर 2515 टेस्ट रन दर्ज हो चुके हैं।